Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ओडिशा : दिग्गज अभिनेत्री महाश्वेता रे भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Odisha Bhubaneswar ओडिशा : दिग्गज अभिनेत्री महाश्वेता रे भाजपा में शामिल

ओडिशा : दिग्गज अभिनेत्री महाश्वेता रे भाजपा में शामिल

0
ओडिशा : दिग्गज अभिनेत्री महाश्वेता रे भाजपा में शामिल
Veteran odia actress Mahasweta Ray joins BJP
Veteran odia actress Mahasweta Ray joins BJP
Veteran odia actress Mahasweta Ray joins BJP

भुवनेश्वर। ओडिशा की दिग्गज अभिनेत्री महाश्वेता रे ने सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान की मौजूदगी में विपक्षी भाजपा का दामन थाम लिया। रे राज्य के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं और 80 से अधिक उड़िया फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई अन्य भाषाओं की फिल्में भी की हैं।

रे ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में इसलिए शामिल हुई, क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हूं। मैं ओडिशा की बेहतरी के लिए काम करूंगी। प्रधान ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पिछले महीने उड़िया फिल्म अभिनेता मिहिर दास और अनु चौधरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले, श्रीतम दास, पिंकी प्रधान, हरिहर मोहपात्रा और अजीत दास समेत कई ऑलीवुड अभिनेता पार्टी में शामिल हुए थे।