Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विहिप अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ करेंगे चम्पालाल महाराज - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विहिप अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ करेंगे चम्पालाल महाराज

विहिप अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ करेंगे चम्पालाल महाराज

0
विहिप अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ करेंगे चम्पालाल महाराज

अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9.30 बजे राजगढ़ भैरव धाम के उपासक चम्पालाल महाराज अपने चन्द्र वरदाई नगर नगर स्थित निवास पर करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने बताया कि 6 सितंबर से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में देश धर्म और संस्कृति तथा गौ माता की रक्षार्थ 15 वर्ष से ऊपर आयु के सभी सनातनी स्त्री पुरुष चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल, नौकरी, पेशे, व्यापार से जुड़े हों सभी को सदस्य बनाया जाएगा।

इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद, बंजरग दल के कार्यकर्ता तथा दुर्गा वाहिनी की सदस्य बहिनों की टीमों का गठन किया है, जो घर घर पहुंचकर सदस्य बनाएंगे। अजमेर महानगर अभियान में सर्व हिन्दू समाज को विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनने का आह्वान किया गया है।

इस अभियान के लिए संजय तिवारी को महानगर संयोजक, ओम राय व शेखर उबाणा को सह संयोजक तथा सभी आठों प्रखण्डो में पालक और संयोजक एवं टीमों का गठन किया गया है।

अजमेर महानगर की सभी बस्तियों, काल़ोनियों, समीपवर्ती गांवों में 21000 विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनाए जाएंगे। चम्पा लाल महाराज समेत समस्त सन्तों, धर्माचार्यों, अग्रजों, प्रबुद्धजनों एवं हिन्दू समाज के सभी घटकों, जाति, समाजों के प्रमुखों, मातृशक्ति ने अभियान को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।