Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vidhan Sabha Election results in Maharashtra and Haryana - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र में चुनाव नतीजाें के रुझान से भाजपा खुश, हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में सरकार बनाने के लिए दो-दो हाथ

महाराष्ट्र में चुनाव नतीजाें के रुझान से भाजपा खुश, हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में सरकार बनाने के लिए दो-दो हाथ

0
महाराष्ट्र में चुनाव नतीजाें के रुझान से भाजपा खुश, हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में सरकार बनाने के लिए दो-दो हाथ
Vidhan Sabha Election results in Maharashtra and Haryana

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के रुझान तेजी से इस समय आते जा रहे हैं, जो कि आज शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट कर देंगे कि किसको नफा, किसको नुकसान हुआ। हम बात पहले करेंगे महाराष्ट्र की। यहां पर जिस प्रकार से एग्जिट पोल ने चुनाव सर्वे किया था लगभग उसी के अनुसार राज्य में भाजपा और शिवसेना सरकार बनती दिख रही है।

महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना गठबंधन 288 सीटों में से 160 पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन लगभग 80 से 90 सीटों पर रुझान आगे चल रही है। अब हम बात करेंगे हरियाणा की। इस राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां भी लगभग भाजपा की सरकार बनती हुई दिखा दी गई थी। लेकिन आज चुनाव मतगणना के मिले रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी को परेशान करके रख दिया है।

हरियाणा में दोपहर 12 बजे तक 90 सीटों में से भाजपा 38 और कांग्रेस 30 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी अपनी सरकार बनाने के दावे पेश कर दिए हैं। दोनों पार्टियों की ओर से जोरदार तरीके से सौदेबाजी की जा रही है। हरियाणा में ही जेजेपी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला दोनों पार्टियों के मझधार बनकर उभरे हैं। चौटाला की जेजेपी लगभग 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। और वह सरकार बनाने की ‘किंगमेकर’ की भूमिका में है ।हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दुष्यंत चौटाला से लगातार संपर्क कर रही है ।दुष्यंत ने भी दोनों पार्टियों से अपनी डिमांड भी रख दी है।

दोपहर 12 बजे तक भाजपा और कांग्रेस आलाकमान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों के बारे में चर्चा ही नहीं करना चाहता है। दोनों पार्टियों ने महाराष्ट्र को छोड़कर हरियाणा पर पूरा फोकस लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के लिए हरियाणा ने इस बार बहुत ही निराश कर दिया। वहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। हरियाणा में चुनाव नतीजे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गदगद है, और सरकार बनाने के लिए लगातार दावे कर रहे हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा में लगातार सीटों का खेल चल रहा है, कभी भाजपा की बढ़त मजबूत होती है तो कमजोर।

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा की लोकप्रियता का ये पहला लिटमस टेस्ट है। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे है। आज के नतीजे महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर का चुनावी भविष्य तय करेंगे। महाराष्ट्र में तो भाजपा और शिवसेना की सरकार बनना तय माना जा रहा है।

वहीं हरियाणा में आज शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि भाजपा या कांग्रेस किसकी सरकार बनेगी। लेकिन हरियाणा में जो रुझान आ रहे हैं उससे तो विधानसभा के चुनाव परिणाम त्रिशंकु होते दिख रहे हैं। यहां भाजपा समेत अन्य दलों ने कांग्रेस को बिल्कुल ही मृत मान लिया था लेकिन चुनाव के नतीजों से कांग्रेस एक बार फिर जीवित हो उठी है। अब देखना होगा भाजपा और कांग्रेस किस प्रकार से गठजोड़ कर सरकार बनाने में सफल होती है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीेटें हैं, वहीं हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को एक साथ मतदान हुआ था।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार