Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vidhu Vinod Chopra will make movie about Sonam Kapoor - सोनम कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे विधु विनोद चोपड़ा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सोनम कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे विधु विनोद चोपड़ा

सोनम कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे विधु विनोद चोपड़ा

0
सोनम कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे विधु विनोद चोपड़ा
Vidhu Vinod Chopra will make movie about Sonam Kapoor
Vidhu Vinod Chopra will make movie about Sonam Kapoor
Vidhu Vinod Chopra will make movie about Sonam Kapoor

मुंबई । बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, सोनम कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। विधु विनोद चोपड़ा फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम कपूर की परफॉर्मेंस देखकर काफी इम्‍प्रेस हुए हैं।

वह चाहते हैं कि सोनम उनकी अगली प्रॉडक्‍शन फिल्‍म में लीड रोल प्‍ले करें। माना जा रहा है कि यह मुन्‍नाभाई फ्रेंचाइज की अगली किस्‍त हो सकती है। विधु विनोद चोपड़ा को सोनम ने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए 1942: अ लव स्‍टोरी की मनीषा कोइराला की याद दिलायी है।

वह अपनी अगली मुन्‍नाभाई फिल्‍म में सोनम को कास्‍ट करने के फेवर में हैं। इससे पहले सोनम ने संजय दत्‍त की बायोपिक ‘संजू’ में भी छोटा सा रोल प्‍ले किया था। इस फिल्‍म को भी विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। ‘संजू में सोनम का रोल छोटा था और विनोद ने उनसे वादा किया था कि अगली फिल्‍म में वह उन्‍हें बड़ा मौका देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए विनोद ने अपना वादा पूरा किया लेकिन अब वह सोनम के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं।