![विद्या भारती : वैश्विक चुनौतियां और शिक्षा को लेकर मंथन विद्या भारती : वैश्विक चुनौतियां और शिक्षा को लेकर मंथन](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/02/vidhya.jpg)
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को विद्या भारती की ओर से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वैश्विक चुनौतियां और शिक्षा को लेकर मंथन हुआ। संगोष्ठी में आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, स्वामी सोमगिरी महाराज सहित शिक्षा जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थीं।
विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रभारी बनवारी लाल नाटिया ने कहा कि समस्याओं का समाधान शिक्षा से होता है लेकिन वर्तमान शिक्षा व्यवस्था ही विश्व के सामने समस्याएं पैदा कर रही है। इस शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है।
वहीं शिक्षा मंत्री देवनानी ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में असहनसीलता, आतंकवाद, अलगाववाद जैसी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसका मुख्य कारण सर्वे भवन्तु सुखिनः का अभाव है। अगर ये अभाव समाप्त हो तो इन समस्याओं का समाधान हो सकता है। जो भारत देश ही कर सकता है।