Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वियतजेट ने की 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश - Sabguru News
होम Business वियतजेट ने की 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश

वियतजेट ने की 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश

0
वियतजेट ने की 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश

नई दिल्ली। वियतनाम की निजी विमान सेवा कंपनी वियतजेट ने एशिया में सभी मार्गों पर मूल किराये में 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश की है।

वियतजेट ने सोमवार को बताया कि आज से 29 फरवरी तक की अवधि में बुक कराई गई टिकटों पर यह छूट लागू होगी। उसने बताया कि वियतनाम और थाईलैंड के साथ-साथ भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, म्यांमार, कंबोडिया आदि जैसे एशियाई गंतव्यों के साथ वियतनाम/थाईलैंड को जोड़ने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों पर 50 प्रतिशत छूट पाने के लिए ‘बुकनाउ50’ कोड का इस्तेमाल करना होगा।

यह छूट 20 फरवरी से 27 अप्रेल के बीच यात्रा करने के लिए वैध है, हालांकि सार्वजनिक अवकाश के दिनों को ऑफर से बाहर रखा गया है।

वियतजेट के उपाध्यक्ष गुयेन थान्ह सोन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान नेटवर्क का और विस्तार करते हुए एयरलाइन ने कई नए, आकर्षक और सुरक्षित गंतव्यों, जैसे टोक्यो, ओसाका, नागोया, फुकुओका (जापान), बाली (इंडोनेशिया) और विशेष रूप से नई दिल्ली और मुंबई को वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, डै नैंग, ना त्रांग आदि अदभुत स्थलों के साथ जोड़ा है।