Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
vijaysai reddy appointed as YSR Congress Parliamentary Party chief-विजयसाईं बने वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता - Sabguru News
होम Andhra Pradesh विजयसाईं बने वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता

विजयसाईं बने वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता

0
विजयसाईं बने वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता
vijaysai reddy appointed as YSR Congress Parliamentary Party chief
vijaysai reddy appointed as YSR Congress Parliamentary Party chief

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने पार्टी के राज्यसभा सांसद वी विजयसाईं रेड्डी को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया है।

पार्टी की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई। रेड्डी ने लोकसभा सांसद मिथुन रेड्डी को लोकसभा में दल का नेता नियुक्त किया है और राजमुद्रे सीट से सांसद एम भारत पार्टी के मुख्य सचेतक बनाए गए हैं।

पार्टी ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस को 151 सीटों पर और लोकसभा की 25 में से 22 सीटों पर विजय हासिल हुई है। राज्यसभा में पार्टी के दो सांसद हैं।