Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग,कई घायल - Sabguru News
होम India City News दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग,कई घायल

दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग,कई घायल

0
दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग,कई घायल

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के ख़िलाफ मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मालवीय नगर इलाके के हौज रानी में प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के भारत बंद के समर्थन में मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस की ओर से मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनकारी मालवीय नगर इलाके में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ उनकी नोंकझोंक भी हुई। कुछ महिला पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों ने धक्का दिया। उसके जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है।

एक महिला प्रदर्शनकारी ने बताया कि पुलिस ने महिलाओं तेजी के साथ धक्का दिया जिसके कारण महिलाएं एक दूसरे पर गिर गई। पुलिस ने लाठियों को क्षैतिज करके पीछे धकेला जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के गोद में बच्चे थे उन्हें भी नहीं बख्शा गया।