Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Violence in Maharajganj over saffron flag-महराजगंज में भगवा झंडा लगाने को लेकर भडकी हिंसा - Sabguru News
होम Breaking महराजगंज में भगवा झंडा लगाने को लेकर भडकी हिंसा

महराजगंज में भगवा झंडा लगाने को लेकर भडकी हिंसा

0
महराजगंज में भगवा झंडा लगाने को लेकर भडकी हिंसा
Violence in Maharajganj over saffron flag
Violence in Maharajganj over saffron flag
Violence in Maharajganj over saffron flag

महराजगंज। उत्तर प्रदेश में महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में रविवार को भगवा झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में कई लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि बरगदवा ग्राम सभा में नवरात्रि के आगमन को लेकर कुछ ग्रामीण एक चबूतरे में लगे पोल पर भगवा रंग का झंडा लगा रहे थे। उस पोल पर पहले से ही दूसरे समुदाय का झंडा लगा हुआ था। गांव की एक महिला झंडा लगाने वाले व्यक्ति को गाली देने लगी जिसका झंडा लगा रहे लोगों ने विरोध किया। इस छोटे से विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।

उन्होंने बताया कि बवाल पर उतारू कुछ लोग अपने छतों से पत्थर चलाने लगे। दूसरे तरफ से भी पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई और एक-दूसरे पर ईंटें फैंकी गयी जिसमे दोनों समुदायों के कई लोग घायल हो गये। घायलों को पनियरा पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि दो समुदायों के बीच ईंट और पत्थरबाजी की सूचना पाते ही भारी पुलिस बल मौके पर गांव में पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। पत्थरबाजी करने, ईंट चलाने और क्षेत्र शांति भंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने कई घरों में दबिश दी और करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।