Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vipalav Kumar Dev accused Congress of fooling people - विप्लव कुमार देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप - Sabguru News
होम Tripura Agartala विप्लव कुमार देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप

विप्लव कुमार देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप

0
विप्लव कुमार देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप
Vipalav Kumar Dev accused Congress of fooling people
Vipalav Kumar Dev accused Congress of fooling people
Vipalav Kumar Dev accused Congress of fooling people

अगरतला । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आम लोगों का वोट हासिल करने के लिए उन्हें झूठे आश्वासन देकर मूर्ख बनाने का आरोप लगाया।

देव ने पश्चिम त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रतिभा भौमिक के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में वापस नहीं आते हैं तो त्रिपुरा को आदर्श बनाने का मिशन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा, “मोदी ने त्रिपुरा को आदर्श बनाने का वादा किया था। अगर उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं लाया जाता है तो यह वादा एक सपना ही रह जाएगा।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक समय तक देश पर शासन किया है लेकिन वह लोगों की न्यूनतम आकांक्षाओं को भी पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। उनके शासन में बेरोजगारी और उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति बनी रही एवं विकास दर में भी भारी गिरावट हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों में व्यापक स्तर पर आर्थिक विकास हुआ है और देश के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 200 से अधिक योजनाएं शुरू की गई है। मोदी के शासन में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का एक भी मामला सामने नहीं आया है।