Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Virginia Beach Shooting : 12 Killed in Rampage at Municipal Center-अमरीका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America अमरीका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

अमरीका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

0
अमरीका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
Virginia Beach Shooting : 12 Killed in Rampage at Municipal Center
Virginia Beach Shooting : 12 Killed in Rampage at Municipal Center

वाशिंगटन। अमरीका के वर्जीनिया प्रांत में शुक्रवार को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वर्जीनिया के पुलिस प्रमुख जिम सरवेरा ने इस गोलीबारी में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में शुक्रवार दोपहर बाद उस समय हुई जब लोग यहां व्यापारिक कामकाज के लिए आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को मार गिराया है लेकिन अभी तक आरोपी हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है।

गौरतलब है कि अमेरिका में गत वर्ष नवंबर के बाद होने वाली गोलीबारी की यह सबसे घातक घटना है। इससे पहले नवंबर में कैलिफाेर्निया के बार्डरलाइन बार एण्ड ग्रिल में हुई गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

ट्रम्प को दी गई गोलीबारी की जानकारी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्जीनिया प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिडले ने कहा कि राष्ट्रपति को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी दे दी गई है और वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नार्थम ने कहा कि वह घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गोलीबारी की इस घटना को अकथनीय और असंवेदनशील करार दिया है। कानून एवं प्रवर्तन अधिकारी के हवाले से प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से एक स्वचालित पिस्तौल और एक राइफल बरामद की है।