Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vodafone Travel Passport in hindi - वोडाफोन इण्डिया का उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के साथ जोड़ने का रोचक तरीका - Sabguru News
होम Business वोडाफोन इण्डिया का उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के साथ जोड़ने का रोचक तरीका

वोडाफोन इण्डिया का उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के साथ जोड़ने का रोचक तरीका

0
वोडाफोन इण्डिया का उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के साथ जोड़ने का रोचक तरीका
Vodafone Travel Passport in hindi
Vodafone Travel Passport in hindi
Vodafone Travel Passport in hindi

वोडाफोन इण्डिया अपने उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के साथ जोड़े रखने के लिए एक रोचक तरीका लेकर आए हैं। यह दूरसंचार कंपनी माय वोडाफोन ऐप पर एक महीने तक चलने वाली गेमिंग काॅन्टेस्ट ‘द वोडाफोन टैªवल पासपोर्ट’ की शुरूआत कर रही है। जिसके भाग्यशाली विजेता को दुबई की यात्रा का सुनहरा मौका मिलेगा। ऐप के आसानी से नेविगेट किए जा सकने वाले इंटरफेस के साथ उपयेगकर्ता इस पासपोर्ट अभियान के बारेे में जानकारी पा सकते हैं।

अगर आप यात्रा के शौकीन हैं और दुनिया के खूबसूरत स्थानों की यात्रा करने का सपना देखते हैं तो वोडाफोन टैªवल पासपोर्ट गेम में हिस्सा लीजिए। इस गेम के ज़रिए उपयोगकर्ता ऐप के विभिन्न पेजों में छिपे नए आकर्षक पर्यटन स्थलों के बारे मंे जान सकते हैं। इस अभियान के लिए वोडाफोन ने इज़ी माय ट्रिप के साथ साझेदारी की है, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को रोज़ाना पर्यटन स्थलों की खोज पर आकर्षक वाउचर्स जीतने का मौका मिलेगा।

हर दिन भाग्यशाली विजेताओं को छिपा हुआ पर्यटन स्थल खोजने पर इज़ी माय ट्रिप की ओर से रु 400 का डिस्काउन्ट वाउचर दिया जाएगा। भाग्यशाली विजेताओं को भारत के किसी भी स्थान पर 3क्ध्2छ होटल स्टे जीतने का मौका भी मिलेगा। हर दिन ऐप पर एक नया पर्यटन स्थल शामिल किया जाएगा और प्रतिभागियों को इसे खोजना होगा। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद एक भाग्यशाली विजेता को दुबई ट्रिप जीतने का अवसर भी मिलेगा।

उपयोगकर्ता अपने द्वारा खोजे गए पर्यटन स्थल की पुष्टि के लिए ऐप का अटैªक्शन काउन्टर चैक कर सकते हैं, साथ ही इस पर पिछले दिन के विजेता का नाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ता माय वोडाफोन ऐप पर विज़िट कर इसके विभिन्न फीचर्स के बारे में जान सकते हैं जैसे बिल भुगतान, रीचार्ज के विकल्प, एंटरटेनमेन्ट सेक्शन, सुपर डील्स आॅफ द डे आदि। वोडाफोन के पोस्टपेड और प्रीपेड उपभोक्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।