Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान - Sabguru News
होम Headlines कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान

कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान

0
कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान

कोटा। राजस्थान में कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह के कारण मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और सुबह दस बजते-बजते कई मतदान केंद्रों पर लम्बी लाइनें लग गई। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के चलते केन्द्र पर तैनात कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शक्ति नगर में एक निजी विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। बिड़ला ने इस मतदान केन्द्र पर पहला वोट किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए बिड़ला ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण में नगरीय निकाय के चुनाव की अहम भूमिका है और चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महोत्सव है। इसमें लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।

लोगों को अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने इस महत्वपूर्ण अधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने की अपील भी की।

मतदान में अब तक कहीं से भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। इस मौके मतदान केंद्रों के अलावा इस निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।