Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंबई : महिला की अस्मत से खिलवाड, डाक्टर पर रेप का मामला दर्ज - Sabguru News
होम Breaking मुंबई : महिला की अस्मत से खिलवाड, डाक्टर पर रेप का मामला दर्ज

मुंबई : महिला की अस्मत से खिलवाड, डाक्टर पर रेप का मामला दर्ज

0
मुंबई : महिला की अस्मत से खिलवाड, डाक्टर पर रेप का मामला दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को पुलिस ने एक महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चिकित्सक मुदस्सर निसार मुंबई के माहिम दरगाह का ट्रस्टी है और वक्फ बोर्ड का सदस्य है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार मुदस्सिर लाम्बे ने उसे अपने क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के बाद पिछले साल 28 जनवरी को उसके साथ बलात्कार किया। लाम्बे के इंजेक्शन से वह बेहोशी की हालत में हो गई थी।

महिला ने इस घटना के बारे में मुदस्सिर लाम्बे से उलाना दिया तो उसने उससे शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

घटना के बारे में पता चलने पर पीड़ित के पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार वह गोवंडी में एक समारोह में मुदस्सिर लाम्बे से मिली थी, जहां उन्होंने फोन नंबरों का आदान प्रदान किया था।

पीड़िता ने कहा कि वह पिछले साल जनवरी में अपने क्लिनिक में मुदस्सिर लाम्बे से मिलने गई थी क्योंकि उसे तबियत ठीक नहीं थी। लाम्बे ने तब एक इंजेक्शन लगाने के बाद उसका बलात्कार किया जिसने उसे अर्धविक्षिप्त बना दिया। हाल ही में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसका जीवन समाप्त करने की धमकी देने का एक वीडियो वायरल हुआ।