Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध : सचिन पायलट - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध : सचिन पायलट

कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध : सचिन पायलट

0
कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध : सचिन पायलट

टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए कांग्रेस के लोगों को प्रतिबद्ध बताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि एकजुटता के साथ काम करके आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयी कर प्रदेश एवं केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनानी हैं।

पायलट ने गुरुवार को अपने टोंक दौरे के दौरान यह आह्वान किया। उन्होंने टोंक में नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित किया। साथ ही टोंक में चल रही कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में शिरकत की एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौमों की पार्टी है। पार्टी की रीढ की हड्डी कार्यकर्ता है। निकट समय में विधानसभा चुनाव होने वाले है। हमें सभी को साथ लेकर एकजुटता के साथ चुनावों में जाना है और देश को तोड़ने वाली ताकतों को करारा जवाब देना है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में पिछले नौ वर्षो से भाजपा की सरकार काबिज है। सत्ता के धमण्ड में चूर होकर भाजपा ने लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है। इन नौ सालों में सरकारी एजेन्सियों का जमकर दुरूपयोग किया गया है।

पायलट ने कहा कि महंगाई बढाने, भाई को भाई से लड़ाने, रोजगार समाप्त करने, किसानों की बदहाली का काम भाजपा ने अपने शासन के दौरान किया है। उन्होंने भाजपा को अफवाह फैलाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरने का काम करती है। हमको उनकी बातों में नहीं आना है और अपने भाईचारे को कायम रखना है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के एकजुट होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विपक्षी गठबन्धन के नाम पर भी भाजपा को आपत्ति हो रही है।