Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
We are out of power but society has expectation with Bjp: BJP state GS - Sabguru News
होम Latest news समाज भाजपा से अपेक्षा रखता है : चंद्रशेखर

समाज भाजपा से अपेक्षा रखता है : चंद्रशेखर

0

भाजपा सन्गठन महामंत्री के एक दिवसीय सिरोही प्रवास के दौरान बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।

सिरोही। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि भले हम राज्य में सरकार में नहीं है, लेकिन समाज भाजपा से अधिक अपेक्षा रखता है। वे सिरोही में एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद-तुष्टीकरण के नाम पर राजनीति की लेकिन भाजपा ने कभी इसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने पर जोर देते हुए मंडल, बूथ सहित पन्ना प्रमुख बनाकर जनता से सतत जुड़ाव, संपर्क और दुख दर्द में भागीदार बनने की अपील की।

अपने एक दिवसीय प्रवास पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, सेवा ही संगठन के माध्यम से पिछले दिनों कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य को जानने और कार्यकर्ताओं की कुशलता पूछी। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों से मुखातिब होकर उनके कार्यों की समीक्षा की और जानकारी प्राप्त की। चंद्रशेखर ने सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख नियुक्ति की तीन बातों पर फोकस करने का सभी को निर्देश दिया।

उन्होंने आवश्यक हिदायतें देकर कार्यपद्धति को सुधारने और सतत क्रियाशील रहने के गुर बताएं साथ ही कहा कि आपसी विमर्श की आदत डालें, सामूहिक कार्य पद्धति का विकास करें, नियमित बैठके व प्रवास हो, मंडलों की कार्य योजना बने, डाटा प्रबंधन किया जाए और बूथ स्तर तक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए।

चंद्रशेखर ने पार्टी के विचार से अवगत करवाते हुए बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं को पार्टी का लक्ष्य, प्रेरणा व उद्देश्य का ध्यान अवश्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी चार- पांच पीढियां खपी है तब जाकर हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हुई है। कहा कि व्यक्ति निर्माण के साथ समाज में व्यवस्था निर्माण में भी हमारा संगठन सबसे आगे है।

प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस कलचर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल सत्ता सुख भोगने के लिए राजनीति में हैं और हम समाज के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए राजनीति से जुड़े हैं। बैठक के दौरान चंद्रशेखर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की बात का स्मरण कराते हुए कहा कि हम जिएंगे देश के लिए, मरेंगे देश के लिए और गंगा में जब अस्थियां विसर्जित हो तो आवाज एक ही आए भारत माता की जय।

सिरोही में भाजपा प्रदेश सन्गठन महामंत्री चन्द्रशेखर मिश्रा के एक दिवसीय प्रवास पर आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, भाजपा संगठन प्रभारी मदन राठौर, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।

महामंत्री द्वारा पूछे जाने पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कोरोना काल में किए सेवा कार्यो की जानकारी देते हुए गहलोत सरकार को अकर्मण्य बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के कोरोना बचाव कार्यों की सराहना कर स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर थोथी वाहवाही बटोरने के आरोप लगाए। इसी प्रकार अन्य मंडलों ने भी अपनी अपनी बात रखी।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, पूर्व राज्यमन्त्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह राव, दुर्गाराम गरासिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, दिलीप सिंह मांडणी, कालूराम चौधरी, गंगा सिंह राठौड़, ताराराम माली, किरण राजपुरोहित, जिला मंत्री दुर्गेश शर्मा, तुलसीराम जावाल, छगनलाल घाची, प्रकाश मेघवाल, सीमा भाटिया, आईटी जिला संयोजक विनोद रावल सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।