Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
we will contest elections to form government in interest of common people :ghanshyam tiwari-भारत वाहिनी आम जन के हित में सरकार बनाने को चुनाव लड़ेगी : तिवाड़ी - Sabguru News
होम Headlines भारत वाहिनी आम जन के हित में सरकार बनाने को चुनाव लड़ेगी : तिवाड़ी

भारत वाहिनी आम जन के हित में सरकार बनाने को चुनाव लड़ेगी : तिवाड़ी

0
भारत वाहिनी आम जन के हित में सरकार बनाने को चुनाव लड़ेगी : तिवाड़ी

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि हम प्रदेश के नवनिर्माण के लिए सकारात्मक एजेंडा लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे चुनावों में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर वाहिनी चुनाव लडेगी और जीतेगी।

तिवाड़ी ने कहा कि हम प्रदेश में आम जनता और कार्यकर्ता की हितैषी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। घनश्याम तिवाड़ी जालूपुरा स्थित वाहिनी के संभाग कार्यालय पर वाहिनी पदाधिकारियों को संबोधन दे रहे थे।

इस दौरान तिवाड़ी ने कहा कि हमारे सबसे बड़े मुद्दे सामाजिक समरसता, आर्थिक न्याय, उर्जा स्वाधीनता, किसान को इंसेंटिव, पानी, रोजगार और शिक्षा का रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में द्वेष और वैमनस्यता की जगह अब नवनिर्माण को अपनाएंगे।

कार्यक्रम में राम प्रसाद सोढ़ जयपुर संभाग अध्यक्ष, अवधेश शर्मा जयपुर जिला प्रभारी, अशोक यादव संस्थापक राष्ट्रीय संगठन मंत्री, एडवोकेट नितिन भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष, दयाराम महरिया, मूरली देवड़ा संभाग उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह महरौली संभाग महामंत्री, अशोक विजय देहात जिला अध्यक्ष, विमल अग्रवाल शहर अध्यक्ष भी उपस्थित थे।