Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
West Bengal : another BJP worker shot dead, party blames TMC-पश्चिम बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या - Sabguru News
होम Headlines पश्चिम बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या

0
पश्चिम बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हस्नाबाद इलाके के तोकीपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता सरस्वती दास की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

महिला के पति आमलानी पंचायत में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को पहले से ही धमकियां मिल रही थी। वह जब दैनिक बाजार से घर लौटे तो उनकी पत्नी का गोलियाें से छलनी शव घर में मिला। उन्हें कम से कम नौ गोलियां मारी गईं थी।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह अपराध सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। तृणमूल ने इन आरोपों से इन्कार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य को हिंसा मुक्त करना सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को तृणमूल, भाजपा, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक बैठक की थी। इसके एक दिन बाद ही भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।