Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा ने बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी को उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ - Sabguru News
होम Delhi भाजपा ने बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी को उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ

भाजपा ने बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी को उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ

0
भाजपा ने बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी को उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 57 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम आज घोषित किए जिनमें से तृणमूल कांग्रेस से आये शुभेन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पहले दो चरणों की 57 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कोलकाता में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

इन 57 सीटों में से भाजपा ने बागमुंडी सीट अपने सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसु ) के लिए छोड़ी है। इन 56 प्रत्याशियों मे छह महिलाएं हैं। पहले एवं दूसरे चरण के लिए कुल 60 सीटों में अब तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम बाकी रह गए हैं।

सिंह ने बताया कि गत चार मार्च की देर शाम को संपन्न भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी थी। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पार्टी नेता जुएल ओरांव शामिल हुए थे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में माहौल पूरी तरह से बदला है। लोग कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगलराज और सुश्री ममता बनर्जी की तानाशाही के रवैये मुक्ति चाहते हैं। वे केन्द्र सरकार के समर्थन वाली सरकार चाहते हैं, ना कि झगड़ालू सरकार। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर भाजपा 200 से अधिक सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनाएगी।

भाजपा प्रथम चरण की सूची इस प्रकार है:-

पटशपुर से डॉ अंबुजाक्षा महंती, कंठी उत्तर से श्रीमती सुनीता सिंघा, भगबानपुर से रविन्द्रनाथ मैती, खेजुरी (सु.) से शांतनु प्रामाणिक, कंठी दक्षिण से अरुप कुमार दास, रामनगर से स्वदेश रंजन नायक, एगरा से अरुप दास, दांतन से शक्तिपद नायक, नयाग्राम (सु.) बाकुल मुर्मू, गोपीबल्लभपुर से संजीत महतो, झारग्राम से सुखमय सत्पथी, केशियारी (सु) सोनाली मुर्मू, खडगपुर से तपन भुइंया, गरबेटा से मदन रुइदास, साल्बोनी से राजीव कुंडू, मेदिनीपुर से शमित दास, बिनपुर (सु.) से पालन सरीन, बांदवान (सु.) से पारसी मुर्मू, बलरामपुर से बनेश्वर महतो, बाघमुण्डी आजसू के लिए रिक्त, जॉयपुर से नरहरि महतो, पुरुलिया से सुदीप मुखर्जी, मनबाजार (सु.) से गौरीसिंह सरदार, पारा (सु.) से नदिया चंद बौरी, रघुनाथपुर (सु.) एडवोकेट विवेकानंद बौरी, साल्तोरा (सु.) से चंदना बौरी, छठना से सत्यनारायण मुखर्जी, रानीबांध (सु.) से खुदीराम टूडू और रायपुर (सु) से सुधांशु हंसदा।

भाजपा दूसरे चरण की सूची इस प्रकार है:-

गोसाबा (सु) से चित्त बरुण प्रामाणिक, पथप्रतिमा से अशित हलधर, काकद्वीप से दीपांकर जेना, सागर से विकास कामिला, तामलुक से डॉ हरेकृष्णा बेरा, पंसकुरा पूर्व से देबब्रत पटनायक, पंसकुरा पश्चिम से शिंतु सेनापति, मोइना से अशोक डिंडा (क्रिकेटर), नंदकुमार से नीलांजन अधिकारी, महिषादल से विश्वनाथ बनर्जी, हल्दिया (सु) से तपासी मंडल, नंदीग्राम से शुभेन्दु अधिकारी, चांदीपुर से पुलककांति गुरिया, नारायणगढ़ से रामप्रसाद गिरि, सबांग से अमूल्य मैती, पिंगला से अंतरा भट्टाचार्य, डेबरा से भारती घोष, दासपुर से प्रशांत बेरा, घटल (सु.) शीतल कापत, चंद्रकोना (सु.) शिवरामदास, केशपुर (सु.) प्रतीश रंजन कुंवर, तलाडांगरा, श्यामल कुमार सरकार, बांकुड़ा से नीलाद्रि शेखर दाना, ओंडा से अमर सखा, बिष्णुपुर से तन्मय घोष, कटुलपुर (सु.) हरकाली पतिहार, इंदस (सु.) निर्मल धारा और सोनामुखी (सु.) दिवाकर घोरमी।