

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, आर्थिक मंदी से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 मिशन का ढिंढोरा देशभर में पीटा जा रहा है।
क्रेन्द्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि आप अमेरिका, रूस और इजरायल को मैनेज कर सकते हैं, लेकिन बंगाल को नहीं। बता दें, ममता का यह बयान चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग से कुछ वक्त पहले आया है। ममता ने अपने एक भाषण में कहा है कि मोदी सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार कुछ ऐसे कर रही है, जैसे कि इससे पहले भारत ने किसी स्पेस मिशन का संचालन नहीं किया हो।
बनने जा रहा है पहला देश
आपको बता दें, चंद घंटों बाद चंद्रयान-2 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर यान उतारने वाला चौथा देश बनने जा रहा है। वहीं चाँद की दक्षिण सतह पर कदम रखने वाला पहला देश बन जायेगा।