

कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
मित्रा पिछले कई दिनों से बीमार थे और यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बुधवार रात ज्यादा बिगड़ गयी और आज तड़के 1.50 बजे उनका निधन हो गया।
मित्रा कांग्रेस के टिकट पर पहली बार 1972 में सियालदह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। वह 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर दोबारा विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
मित्रा के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।