Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
west bengal : parked vehicles at amit shah's rally vandalised, BJP blames TMC-भाजपा ने टीएमसी पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया - Sabguru News
होम Headlines भाजपा ने टीएमसी पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

भाजपा ने टीएमसी पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

0
भाजपा ने टीएमसी पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंटाई में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली स्थल के पास खड़े वाहनों को तृणमूल कांग्रेस ने तोड़ा।

भाजपा ने आरोप लगाया कि शाह की रैली से लौटते समय पार्टी के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांठी में अराजकता फैल गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हमारे समर्थक जब अमित शाह की रैली से लौट रहे थे तो उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। यह शर्मनाक है। हम इसकी निंदा करते हैं।

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि सत्ता पक्ष के उग्र लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की तालिबान शासन शैली का पर्दाफाश हुआ है।

पात्रा ने कहा कि इन हमलों से स्पष्ट है कि ममता बनर्जी ने अपना जनादेश खो दिया है। हम अपने कार्यकर्ताओं पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राजनाथ ने ममता से की बात, जताई नाराजगी

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की मिदनापुर जिले में आयोजित राजनीतिक रैली में भाग लेने आए लोगों के साथ हिंसा होने और आगजनी की घटना को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की।

सिंह ने घटना को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री से कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए।