Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
West Bengal three MLAs join in BJP - पश्चिम बंगाल के तीन विधायक भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Breaking पश्चिम बंगाल के तीन विधायक भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल के तीन विधायक भाजपा में शामिल

0
पश्चिम बंगाल के तीन विधायक भाजपा में शामिल
West Bengal three MLAs join in BJP
West Bengal three MLAs join in BJP
West Bengal three MLAs join in BJP

नयी दिल्ली । पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

पश्चिम बंगाल के बीजपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक शुभ्रांशु राय और विष्णुपुर से तुषारकांति भट्टाचार्य तथा हेमताबाद से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक देवेन्द्र नाथ राय ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई पार्षदों ने भी भाजपा में शामिल हो गये। शुभ्राशु राय मुकुल राय के पुत्र हैं जो तृणमूल छोड़कर पहले ही भाजपा में शामिल हो गये थे।

इस अवसर पर भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलास विजयवर्गीय तथा मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी भी उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा को मिली भारी जीत से राजनीति दलों में अफरा तफरी मची हुयी है।