Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What Central agriculture minister told about Prashant kishore and Vasundhara raje - Sabguru News
होम Breaking प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे की भूमिका के बारे में क्या बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री

प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे की भूमिका के बारे में क्या बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री

0
प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे की भूमिका के बारे में क्या बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री
प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे
प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे
प्रशांत किशोर और वसुंधरा राजे

सिरोही। आकांक्षी जिलों के विकास की रूपरेखा और समीक्षा के लिए सिरेाही आए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से पत्रकार वार्ता में सबगुरु न्यूज ने प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने और आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में वसुंधरा राजे की भूमिका के संदर्भ में सवाल किया।

सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व इसके लिए सक्षम है कि किसे क्या भूमिका देनी है। समय आने पर सबकी भूमिकाओं का निर्धारण केन्द्रीय नेतृत्व ही करता है।

प्रशांंत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होते हैं या नहीं ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। इस तरह की बातें तभी चलती हैं जब कोई दल पूरी तरह से स्विप हो जाता है।

कांग्रेस पूरे देश में दिवालिया हो गई है। ये दिवालियापन उनके नेतृत्व की अकुशलता के कारण और बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कृषि मंत्री ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा विकास के समान वितरण के लिए बनाई गई आकांक्षी जिलों की सूची और उनके लिए किए जाने वाले कामों की जानकारी दी।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों से भी अवगत करवाया। उनके साथ केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, स्थानीय सांसद देवजी पटेल, पिण्डवाड़ा एमएलए समाराम गरासिया, रेवदर एमएलए जगसीराम कोली भी थे।