Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम History भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

0
भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1556 – मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत।
1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931 – ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
1950 – स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
1950 – सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।
1950 – अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
1950 – फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी।
1957 – जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।
1963 – माथे पर मुकुट जैसी कलगी एवं खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1972 – दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।
1981 – वायुदूत विमान सेवा की शुरुआत।
1982 – पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की।
1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गई।
2001 – गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए।
2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2008 – गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008 – एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।