Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
100- ईसा पूर्व रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म।
1096- पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
1290- इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346- लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1489- लोदी वंश के संस्थापक बहलोल खान लोदी का दिल्ली में निधन।
1543- इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम ने कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1690- विलियम ऑफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को हराया।
1801- अल्जीसिरस की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को हराया।
1823- भारत में निर्मित पहले वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1879- बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
1895- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म।
1909- हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने निर्देशक विमल राय का जन्म।
1912- ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1935- बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1960- भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1965- क्रिकेटर संजय मांजरेकर का जन्म।
1999- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
2001- भारत के अगरतला और और बंगलादेश के ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ हुई।
2005- मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त हुए।
2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन।
2013- हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन।