Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1795 – ‘ला मर्सेइल्लैसे’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
  • 1904 – अमरीका के लॉस एंजिल्स में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण हुआ।
  • 1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत हुई।
  • 1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
  • 1926 – बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
  • 1948 – अमरीका के राष्ट्रपति हैरी एस. टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • 1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  • 1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
  • 1968 – अमरीका और तत्कालिन सोवियत संघ (अब रूस) के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला फुटबॉल विश्व कप जीता।
  • 1979मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया।
  • 1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
  • 1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या।
  • 1999 – चीन ने न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • 2002 – अमरीकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  • 2011 – भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  • 2018 – फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मैच क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला गया जिसमें फ्रांस ने जीत हासिल कर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का ख़िताब हासिल किया।