Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1630 – स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयाॅर्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1781 – ब्रिटेन के प्रख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1801 – नेपोलियन ने पोप पायस 7 के साथ एक कॉनकोरट पर हस्ताक्षर किए।
1825 – उरुग्वे ब्राजील से अलग हुआ।
1857 – बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1931 – पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू ​हुआ।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1947 – भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1968 – अर्धचालक कंपनी इंटेल की स्थापना की गयी।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980 – पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
1984 – बेवर्ली बर्न्स दुनिया की पहली महिला बोइंग-747 कप्तान बनीं।
2002 – इजरायल के तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।
2002 – डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए।
2008 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012 – बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन।