Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हाॉल ‘स्टार थियेटर’ की शुरुआत हुई।
1884 – लॉर्ड्स के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1904 – 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ।
1920 – श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन।
1930 – मशहूर फ़िल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1962 – भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 ​डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
2001 – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन।
2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।