Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1775 – अमरीका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1923 – प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म।
1933 – राष्ट्रवादी नेता मोहन सेन गुप्ता का निधन।
1968 – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन।
1970 – महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म।
1981 – भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना प्रारंभ किया।
1999 – एमएसएन मैसेन्जर का पहला संस्करण माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी किया गया।
2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकॉर्ड है।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2012 – बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोगों की माैत।
2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।