Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1758- अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमरीका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
1823- चिली में दास प्रथा हमेशा के लिए समाप्त।
1870- अमरीका में पहली अंतर्देशीय रेल सेवा की शुरुआत।
1911- भारतीय बांसुरीवादक पन्नालाल घोष का जन्म।
1932- रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
1935- ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
1937- प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का जन्म।
1944- तीन सौ लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
1945- भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म।
1969- अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।
1982- जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत।
1989- भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफोर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1991- तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिए।
1994- असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1999- अमरीकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000- एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2008- फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।