Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
762- इराक की राजधानी बगदाद की स्थापना हुई।
1629- इटली के नेपल्स में भूकंप से दस हजार लोगों की मौत हुई।
1771- अठारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि थॉमस ग्रे का निधन।
1822- अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह का जन्म।
1836- अमरीका के हवाई में अंग्रेजी का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1886- भारत की पहली महिला विधायक, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
1909- राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
1932- अमरीका के लास एंजिल्स में दसवें ओलंपिक खेल की शुरुआत।
1942- जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 को यहूदियों की हत्या की।
1966- आठवें फीफा विश्वकप में पश्चिम जर्मनी को हराकर इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल जीता।
1973- पार्श्वगायक सोनू निगम का जन्म।
2002- कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2006- हाॅलीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
2007- चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।