Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1875 – बच्‍चों के लिए कहानियां लिखने वाले हैंस क्रिश्चियन एंडरसन का डेनमार्क में जन्‍म हुआ।
1914 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929 – अभिनेता, गायक एवं निर्देशक किशोर कुमार जन्म हुआ।
1935 – भारत शासन अधिनियम को ब्रिटेन की सरकार से स्वीकृति मिली।
1947 – जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्‍थापना हुई।
1954 – पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति जताई।
1956 – एशिया के पहले परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ का परिचालन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के ट्रॉम्बे परिसर में शुरू हुआ।
1961 – अमरीका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जन्‍म हुआ।
2001 – रूस तथा उत्तर कोरिया में सामरिक समझौता हुआ।
2004 – नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को ‘कल्पना चावला’ नाम दिया।
2007 – नासा ने फीनिक्स स्‍पेस्‍क्राफ्ट लांच किया।
2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया।