Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1775 – पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच इंग्लैण्ड तथा डेनमार्क के मध्य मत्स्य क्षेत्र ‘डोगर बैंक’ में युद्ध हुआ।
1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया। इससे पहले यह क्षेत्र रूस के अधिकार में था।
1921 – अमरीका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1945 – अमरीकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हो गयी।
1975 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2010 – कश्मीर के लेह में बादल फटने तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मौत हो गई।
2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो का प्रक्षेपण किया गया।
2016 – ब्राजील में रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए।
2018 – उत्‍तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन किया गया।