Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।
1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई, इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
1908 – क्रांतिकारी राजगुरू का जन्‍म हुआ।
1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या की।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।
2015 – अमरीकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।