Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1521 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण प्रकाशित
1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक गोरखपुरी का जन्म हुआ।
1904 : कलकत्ता (अब कोलकाता) से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1916 : जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1928 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एमजीके मेनन का जन्म हुआ।
1952 : भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ ।
1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।
1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली महिला बनीं।
1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2008: बाराक ओबामा पहले ऐसे अफ्रीकी अमरीकी व्यक्ति बने जिनका नाम राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया गया।
2008 : भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय लिया।
2008 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008 : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मेगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2017: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।