Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1569 – मुगल बादशाह अकबर के सबसे बड़े पुत्र सुल्तान सलीम मिर्जा (जहांगीर) का जन्म।
1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब ने फांसी की सजा दी।
1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमरीका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1780 – जनरल बेनेडिक्ट आर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 – न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 – पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनाई। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी थी।
2014 – लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भागे।
2014 – प्रसिद्ध इतिहासकार विपिन चंद्रा का निधन।