Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1881 – अमरीका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1919 – अमरीकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1919 – प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।
1920 – अमरीकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1959 – अमरीकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों की टुकड़ी को वापस बुलाया।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2005 – इराक की राजधानी बगदाद में अल-एम्माह पुल के ध्वस्त होने से 1199 लोगों की मौत।