Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1862 – मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत।
1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गांव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की।
1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन जन्म।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।
1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1996 – अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 – दुनिया के सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटे।
2000 – अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सम्पन्न।
2002 – ईरान ने अमरीकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
2015 – निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।