Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत एवं विश्व इतिहास में 9 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारत एवं विश्व इतिहास में 9 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व इतिहास में 9 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

0
भारत एवं विश्व इतिहास में 9 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1236- मुगल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
1270- महान संत नामदेव का जन्म।
1580- स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
1794- रूसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1877- उर्दू के लोकप्रिय कवि मोहम्मद इकबाल का जन्म।
1887- अमरीका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1917- बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टालिन का प्रवेश।
1937- जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1948- जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
1949- कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953- कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1960- पहले भारतीय वायु सेना अध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962- अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1985- सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
2000- उत्तर प्रदेश से विभाजित कर उत्तराखंड को एक नया राज्य बनाया गया।
2005- जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2013- कोलंबिया के कली में एक बंदूकधारी ने आठ लोगों की हत्या की।
2014- अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से ​निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।