Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमरीकी दिवस मनाया जाता है।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1946 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म हुआ।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया त्रेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – मेक्सिको में ट्रेन के पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसी दिन इजरायल के ऊपर मिस्र और सीरिया के फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू कर दिया था।
1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की सरे आम हज़ारों लोगों के सामने उस समय हत्या कर दी गई जब वो फ़ौजी परेड के दौरान आसामन पर टकटकी लगाये जंगी जहाज़ों का प्रदर्शन देख रहे थे। सादात पर ज़मीन से उनके ही सैनिकों ने हथगोले फेंके।
1983 – पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
2004 – इजराइली सैन्य अभियान को रोकने के प्रस्ताव का अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006- संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन।
2012- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन।