Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1586 – मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1708 – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गई।
1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
1914 – भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ।
1931 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म।
1949 – जर्मनी के सोवियत कब्जे वाले इलाके में एक संविधान लागू किया गया, जिसके कारण पूर्वी जर्मनी बना। तकरीबन चार दशक के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर से एक हो गए।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
1952 – चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 – सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1978 – भारत के मशहूर तेज गेंदबाज़ जहीर खान का जन्म हुआ।
1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से निबटने के लिए किया गया था।
2000 – जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001 – आतंकवाद के ख़िलाफ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुंचे।
2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ, महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई और यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।