Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:
1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन।
1856 – भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।
1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर उस पर कब्जा किया।
1933 – सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली विदेशी महिला एनी बेसेंट का निधन।
1946 – पहला कांस फिल्म समारोह आयोजित।
1948 – भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ।
1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 – दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला।
1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
2000 – क्लिंटन दम्पती ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इजराइल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2017 – हिन्दी सिनेमा की 1950-60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन हुआ।