Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1524 – वास्को-डि-गामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमरीका में पहले ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत हुई।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1846 – अमरीकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।
1916 – महान चिंतक और संगठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म।
1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म।
1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान का जन्म।
1981 – मध्य अमरीकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोगों की मौत।
2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
2007 – नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपए के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2011 – नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई।
2015 – सिंगापुर में प्रदूषण के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा।