Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1777 – अमरीकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
1820 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री एवं स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1921 – परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म।
1923 – फिल्म अभिनेता और निर्माता एवं देव आनंद का जन्म।
1932 – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950 – इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – अमरीका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2001 – अमरीका ने ओसामा बिन लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
2004 – अमरीका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
2009 – पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2011 – दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया है।