Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1901 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं परमाणु रिएक्‍टर बनाने वाले एनरिको फर्नी का जन्‍म हुआ।
1913 – डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन हुआ था।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927 – अमरीका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1932 – अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म हुआ था।
1959 – आरती साहा इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ (अब रूस) ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1978 – पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में मौत हुई। वह 33 दिनों पहले ही पोप चुने गए थे।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमरीकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 -अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किलोग्राम में 2700 अंकों के साथ पहला स्थान दिया गया।
2011 – चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।