Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुयी।
1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 – अमरीका में टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1948 – मलयालम फिल्म अभिनेता ममूटी का जन्म।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1950 – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता एवं निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म।
1963 – अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1965 – भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नंबर एक गोल्फ़र बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमरीका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 – बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 – खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचोंबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल के अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2009- 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोगों की मौत और 715 घायल।