Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कल्पना चावला पर नहीं बनेगी बॉयोपिक!
होम Entertainment Bollywood कल्पना चावला पर नहीं बनेगी बॉयोपिक!

कल्पना चावला पर नहीं बनेगी बॉयोपिक!

0
कल्पना चावला पर नहीं बनेगी बॉयोपिक!

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाती नजर नहीं आ सकती है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। वह सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। ‘भारत’ 2019 में ईद पर रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा एक और अच्छी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने वाली थीं। यह फिल्म कल्पना चावला के जीवन पर आधारित थी।

चर्चा है कि कल्पना चावला के पति जीन पियरे हैरिसन ने इसके राइट्स देने से मना कर दिया है जिसकी वजह से यह बायॉपिक रोक दी गई है। इस फिल्म को प्रिया मिश्रा निर्देशित करने वाली थीं, जो कि इस स्क्रिप्ट पर दशकों से काम कर रही हैं। वह कल्पना के पिता बीएल चावला से भी मिल चुकी थीं और यह भी कहा जा रहा था कि उन्होंने डील साइन कर दी थी।

कहा यह भी जा रहा है कि कल्पना के मरने के बाद सारे राइट्स उनके पति के पास हैं। चर्चा यह भी है कि प्रियंका की टीम ने भी राइट्स के लिए कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुए।