Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रदेश में सरकार बनने के लिए सतीश पूनियां ने माला, साफा और शाम का भोजन त्यागा - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar प्रदेश में सरकार बनने के लिए सतीश पूनियां ने माला, साफा और शाम का भोजन त्यागा

प्रदेश में सरकार बनने के लिए सतीश पूनियां ने माला, साफा और शाम का भोजन त्यागा

0
प्रदेश में सरकार बनने के लिए सतीश पूनियां ने माला, साफा और शाम का भोजन त्यागा

अलवर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए उन्होंने माला-साफा और शाम का भोजन त्याग दिया है।

डा पूनियां ने यह बात अलवर जिले के कठूमर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में जिस चांदी के मुकुट से डा पूनियां का स्वागत हुआ उसे भी उन्होंने यह मुकुट गोशाला या स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए देने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत से राजस्थान सहित देश भर का भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश के चुनाव में ऐसे माहौल पैदा किया गया जैसे यह धर्म युद्ध हो लेकिन भाजपा की विचारधारा एवं राष्ट्रवाद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की लोक कल्याणकारी नीतियों से पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की।

डा पूनियां ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहा कि इन चार राज्यों में भाजपा की जीत से देश और प्रदेश की राजनीति पर काफी असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुजरात और हिमाचल के चुनाव के बाद राजस्थान में भाजपा पूरे जोश से अपने प्रचार में लगेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 52000 बूथों पर भातपा सशक्त बहुत कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिस पर हर कार्यकर्ता से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

राजस्थान में महिलाओं के बढ़ते अपराधों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर है। अलवर जिले में ही थानागाजी गैंगरेप से लेकर अलवर की निर्भया के मामले देख लीजिए इसमें अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह फेलियर है और दोषी है।

डा पूनियां ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह विफल हुए हैं। महिलाओं के बढ़ते अपराध को लेकर सदन में और बाहर भी भाजपा पूरी तरह विरोध करेगी। रीट परीक्षाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। राजस्थान सरकार ने एसओजी को जांच दी है। एसओजी की जांच एक सीमित होती है जिसमें बड़े मगरमच्छों को तक एसओजी अपने हाथ नहीं पहुंचा सकती इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।