Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे
होम Rajasthan Jaipur पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे

0
पर्यावरण संरक्षण के प्रति  लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाये: वसुन्धरा राजे

जयपुर | राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने लोगों से पेड़ लगाने, प्लास्टिक बैग्स का उपयोग न करने, बिजली, पानी तथा अन्न बचाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहने और आम लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है। राजे ने अपने संदेश में कहा कि हमें सीमित मात्रा में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए, ताकि अपनी भावी पीढ़ी को सुखद वातावरण दे सकें।

उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण नहीं बचेगा तो हम भी नहीं बचेंगे। पर्यावरण की अनदेखी का ही परिणाम है कि इन दिनों प्राकृतिक खतरे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवेदनशील है। यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति को जहां तक संभव हो, उसके मूल स्वरूप में रखने की कोशिश करें।